राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 4062
दिनांक 07.04.2022 को उत्तर देने के लिए
विदेशी विशिष्टजनों द्वारा भारत की यात्रा
4062. श्री नीरज डांगी:
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :
(क) आज की तिथि के अनुसार विगत दो वर्षों में भारत की यात्रा करने वाले विदेशी विशिष्टजनों का ब्यौरा क्या है;
(ख) क्या उनके साथ किसी द्विपक्षीय करारों पर हस्ताक्षर किये गए हैं;
(ग) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; और
(घ) सरकार द्वारा इन देशों के साथ संबंधों को मधुर बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी.मुरलीधरन)
(क) से (ग) सूचना अनुबंध-I
में दी गई है।
(घ) उच्च स्तरीय यात्राएं ऐसे महत्वपूर्ण साधन हैं जिनके द्वारा राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों को पूरा करते हैं और अपनी विदेश नीति संबंधी उद्देश्यों को कार्यान्वित करते हैं। विशिष्टजनों की यात्राओं से उच्चतम स्तर पर विदेशी सहभागी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण को बेहतर समझ सकते हैं। भारत इन यात्राओं और उनके दौरान संपन्न हुई सहमति/करारों से व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और रक्षा सहयोग सहित कई क्षेत्रों में सहभागी देशों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने में सफल हुआ है। इस तरह के परिणाम आर्थिक विकास और हमारे लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए भारत के राष्ट्रीय विकास एजेंडे में भी योगदान करते हैं। भारत बहुपक्षीय स्तर पर, जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय अपराध, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और परमाणु अप्रसार जैसे अनेक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वैश्विक एजेंडा तैयार करने में भी तेजी से योगदान दे रहा है, और साथ ही, वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्व के समक्ष अपने विशिष्ट प्रयासों को भी प्रस्तुत कर रहा है। इन प्रयासों में, अन्य बातों के साथ-साथ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन तथा आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन शामिल हैं।
***